कानपुर: वर्ल्ड ओबेसिटी डे के अवसर पर आयोजित हुई जागरूकता रैली एवं स्वास्थ्य अभ्यास
अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर की ओर से रविवार दोपहर 2 बजे वर्ल्ड ओबेसिटी डे के अवसर पर जागरूकता रैली एवं स्वास्थ्य अभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिड़ियाघर आजाद नगर में किया गया। इस रैली में करीब 48 बाल रोग चिकित्सकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।रैली का शुभारंभ अकादमी की अध्यक्ष डॉ. रोली श्रीवास्तव ने किया।