सतबरवा: धजवा और चमरुआ पहाड़ पर मेला दुगोला का आयोजन, सतबरवा में निकली शिव बारात
सतबरवा प्रखंड के आधा दर्जनों जगहों पर महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में भगवान शिव की आराधना करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। इस दौरान धजवा तथा चमरुआ पहाड़ पर मेला दुगोला का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 7 बजे से भगवान भोले की बारात सतबरवा बस स्टैंड के बांके बिहारी मंदिर से निकाली गई।