परिहार: बेला थाना कांड 262/25: पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद, तेज़ी से की कार्रवाई
सीतामढ़ी। बेला थाना पुलिस ने कांड संख्या 262/25 में दर्ज अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक काउंसलिंग एवं मेडिकल जांच हेतु संबंधित प्रक्रिया में भेजा गया है।