कोंडागांव: कोण्डागांव के मुलमुला धान खरीदी केंद्र में 1.53 करोड़ की गड़बड़ी, समिति प्रबंधक सहित चार कर्मचारियों को भेजा गया नोटिस
कोण्डागांव जिले के धान उपार्जन केंद्र मुलमुला में धान खरीदी में बड़ी अनियमितता उजागर हुई है। खाद्य शाखा, कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में बताया गया कि 9 मई 2026 को हुई जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन के बीच भारी अंतर मिला। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में 4936.17 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी सामने आई, जिससे शासन