चित्तौड़गढ़ के ब्रह्मपुरी स्थित नटखट बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में शाम 4 बजे शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।