बीरपुर: दुर्गा पूजा के सात स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात
वीरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीरपुर थाना क्षेत्र के सात पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नौला, मैदा बभनगामा, जगदर, सहुरी, वीरपुर, बभनगामा और भवानंदपुर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी 23 अक्टूबर तक, यानी विसर्जन तक, सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।