सहारनपुर: जल संरक्षण में नित नए आयाम स्थापित कर रहा नगर निगम, महापौर ने महानगर में 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए
नगर निगम ने जल संरक्षण की दिशा में गुरुवार शाम 5:00 बजे एक और बडा कदम उठाया है। निगम ने ‘‘सैलो एक्यूफर मैनेजमेंट’’योजना के अंतर्गत डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम से शहर के 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शुरुआत की है। स्टेडियम में योजना की शुरुआत महापौर डॉ. अजय कुमार ने की। पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट देहरादून इसमें तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायेगी।