हरिद्वार: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, पतंजलि सभागार में हुई पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग
दो अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हरिद्वार दौरा है। उनके दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पतंजलि सभागार में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग हुई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील मीणा, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और डीएम कर्मेंद्र सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया और उन्हें मुस्तैदी के साथ ड्यूटी के निर्देश दिए