रुदौली: मखवापुर के पास हाईवे सड़क पर टेंपो को अर्टिगा कार ने पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, अन्य यात्री घायल
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवे सड़क पर स्थित मखवापुर के पास की है, जहां पर सोमवार की दोपहर में टेंपो में पीछे से अर्टिगा कार ने टक्कर मार दिया, टेम्पो में बैठी सवारियों सहित चालक को गंभीर चोटें आई, पहुंची रुदौली कोतवाली पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से CHC रुदौली पहुंचाया, जहां 1 युवती को मृत घोषित कर दिया गया, 6 घायलों को रेफर किया गया है ।