कानपुर: भाजयुमो ने तिलक हॉल के कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंका
भाजयुमो ने गुरुवार शाम 5:30 बजे तिलक हाल कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंककर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। साथ ही भाजपा के सांसदों के साथ धक्का मुक्की भी की गई है इसके चलते विरोध प्रदर्शन किया गया है।