कानपुर: वीआईपी रोड पर तमंचा लेकर घूम रहे शातिर को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालटोली थाने की पुलिस ने वीआईपी रोड पर अपराध करने के फिराक में तमंचा लेकर घूम रहे शातिर फजल अब्बास उर्फ बादल को मुखबिर के सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्त को गुरुवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से एक तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।