कानपुर: कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री ने बारावफात का अवकाश कराने के लिए जनपद न्यायाधीश को लिखा पत्र
कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने मुस्लिम अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए बारावफात का अवकाश घोषित कर सूची में सम्मिलित करने के लिए जनपद न्यायाधीश को पत्र लिखा है। महामंत्री अमित सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी कि पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार स्पेशल स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।