कानपुर: बिठूर में जमीन पर कूड़ा डालने के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने किया हमला, मुख्य आरक्षी घायल
बिठूर थाना क्षेत्र के पपरिया प्रतापपुर हरिगांव में जमीन पर घूरा डालने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची।दबंगों ने पीआरवी पर गुरुवार दोपहर 4 बजे हमला कर दिया।हमले में मुख्य आरक्षी घायल हो गए।थाना प्रभारी ने बताया मुख्य आरक्षी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।