कानपुर: 84 के दंगों के मुआवजा राशि सुझावों को लागू कराने के उद्देश्य से पूर्व एमएलसी ने मंडलायुक्त से की मुलाकात
गुरु सिंह सभा कानपुर के चेयरमैन और पूर्व एम एल सी कुलदीप सिंह ने गुरुवार 1 बजेकानपुर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच कर 1984 के दंगा पीड़ित सिक्खों के मुआवजा राशि में न्यायमूर्ति रंग नाथ मिश्रा की सिफारिशें लागू कराने की मांग करी । 1984 में हुए दंगा पीड़ित सिक्खों के मुआवजा के लिए कोई भी निर्णय लेने के लिए कानपुर मंडलायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।