बिसौली: आसफपुर में शराब के नशे में तालाब में कूदने से एक व्यक्ति की डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bisauli, Budaun | Aug 12, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर में शराब के नशे में तालाब में कूदने से एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था और पूर्व में भी नशे की हालत में तालाब में कूद चुका था। मंगलवार को एक बार फिर शराब के नशे में उसने तालाब में छलांग लगा दी।