हंडिया क्षेत्र के पिपरहिया में शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रही मंजू देवी (53) पत्नी रामशंकर बिन्द, निवासी उपरदाहा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।शुक्रवार 11 बजे हुई दुर्घटना।