मोहनलालगंज: तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र में BJP द्वारा आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री रहें मौजूद
तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। वहीं मोहनलालगंज लोकसभा के विधानसभा संयोजक व विधानसभा प्रभारी से अपील किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में रणनीति बनाकर बूथ स्तर तक जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहें विकास कार्यों से अवगत कराएँ। बैठक में जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह एवं लोकसभा प्रभारी सूर्यनारायण तिवारी उपस्थित रहें।