मोहनलालगंज: उतरांवा में PDA जनपंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री एवम् लोकसभा प्रत्याशी मुख्य रूप से रहें उपस्थित
मोहनलालगंज के ग्रामसभा उतरांवा में समाजवादी PDA जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवम् वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी आर के चौधरी उपस्थित रहें। इसी दौरान कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार बीजेपी को हराना है। इसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया।