मोहनलालगंज: नशे में धुत ट्रैक्टर सवारों ने युवक को पीटा, मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी नगराम पुलिस
नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया की ड्यूटी कर पचौरी गांव होते हुये बाइक से अपने घर जा रहा था तभी सामने से नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चलाक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने विरोध जताया तो गाली-गालौज करते हुए मारपीट करने लगे, किसी तरह मौके से भाग कर अपने भाई शिवम को फोन किया जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नशे में धुत ट्रैक्टर सवारो को समझाने की कोशिश की लेकिन उन लोगों पिटाई कर दी ओर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकलें।