मोहनलालगंज: अम्बालिका इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित विश्व स्तरीय सातवें सम्मेलन में डिप्टी CM की पत्नी रहीं मौजूद
अम्बालिका इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित विश्व स्तरीय सातवें सम्मेलन में डिप्टी CM की पत्नी रहीं मौजूद तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र अन्तर्गत अम्बालिका इंजीनियरिंग कालेज में दो दिवसीय विश्व स्तरीय सातवें सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्यातिथि के रूप में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक मौजूद रहीं। इसी दौरान नम्रता पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक अम्बिका मिश्रा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहें।