मोहनलालगंज: गोसाईगंज ब्लॉक के बभनपुरवा में पहुँचे लोकसभा प्रत्याशी आरके चौधरी, प्रदेश सचिव ने किया स्वागत
गोसाईगंज ब्लॉक के ग्रामसभा बभनपुरवा में पहुँचे पूर्व मंत्री एवम् लोकसभा प्रत्याशी आरके चौधरी जहां समाजवादी प्रदेश सचिव महिला सभा सुहाग वती ने स्वागत किया। इसी दौरान लोकसभा प्रत्याशी आरके चौधरी ने नेता व कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार बीजेपी को हराना है। समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सी एल वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया और बधाई दी।