मोहनलालगंज: थाना नगराम क्षेत्र में घरेलू पानी निकासी को लेकर हुई मारपीट, कई घायल
नगराम के ग्राम जगराम टिकरा में घरेलू पानी के निकासी को लेकर मारपीट हो गई। जगराम टिकरा निवासी राम प्रताप का उनके पड़ोसी से घरेलू पानी के निकासी को लेकर कहा सुनी से शुरू हुए विवाद में लाठी डंडों से मारपीट हो गई जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने नगराम थाने पहुँच कर मामले की लिखित शिकायत की। इंस्पेक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामलें कि जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।