मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की फुलेरा थाना पुलिस ने 220 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में जिले भर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फुलेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 220 ग्राम अफीम भी बरामद की है।