कोडरमा: ब्रुसेला संक्रमण से बचाव हेतु जिले में 18 अगस्त तक विशेष टीकाकरण शिविर, 3000 बाछियों को लगेगा टीका
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रामसरिक प्रसाद ने बताया कि ब्रुसेला संक्रमण की चपेट में आने से गाय में ब्रुसेलोसिस हो जाती है. इसकी वजह से कई बार गाय गर्भधारण नहीं कर पाती है और कई परिस्थितियों में बच्चा होने के अंतिम महीने में गर्भपात होने से बच्चे की मौत हो जाती है.प्रखंड स्तर पर 4 से 8 महीने तक की बाछी का विशेष वैक्सीनेशन कराया जा रहा है. जो 18 अगस्त तक चलेगा।