कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने भूमि, अतिक्रमण और विकास योजनाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों, भूमि मामलों, अतिक्रमण, और न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।