कोडरमा: झुमरी तिलैया: हरली में घर तोड़ने के मामले में भाजपा नेताओं ने डीसी से मुलाकात की
कोडरमा जिला अंतर्गत झूमरी तिलैया के कलाली रोड, हरली क्षेत्र में अंचल प्रशासन द्वारा कुछ लोगों के घर एवं बाउंड्री को तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर ज़मीन मालिकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष अनूप जोशी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितीश चंद्रवंशी ने कोडरमा उपायुक्त (DC) से मुलाकात की।