कोडरमा: कोडरमा में बढ़े हुए सर्किल रेट को लेकर विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला, शुल्क कटौती पर लोगों ने दी बधाई
जिले के मुख्य शहर झुमरीतिलैया, कोडरमा में फ्लैट निबंधन के दर में संशोधन कर दिया गया है। यह संशोधन एक अगस्त से लागू हो जाएगा। लगातार इस मामले को विधानसभा में उठाने और इस समस्या के हल होने पर स्थानीय लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को बधाई दी है।