खलीलाबाद: मेहदावल पुलिस ने लूट की घटना को मामूली मारपीट में बदल दिया, मीडिया के सामने पीड़ित का छलका दर्द
बैनामा कराने जा रहे युवक के साथ रास्ते में लूट की घटना सामने आई। पीड़ित के अनुसार उसने काश्तकार के खाते में रकम भेज दी थी और कुछ नकद देने जा रहा था, तभी तीन बदमाशों ने रोककर मारपीट की और उसकी जेब से ₹85 हजार छीन लिए। शोर मचाने पर दो आरोपी पकड़े गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस लूट की जगह मामूली मारपीट में मामला दर्ज करने का दबाव बना रही है।