Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

उफनती नदी में बहा वैली ब्रिज, चमोली में बादल फटने के बाद खौफनाक तस्वीरें बादल फटने के बाद उफनती नदी ने मचाई तबाही, वैली ब्रिज बहने से इलाके में दहशत का माहौल। #Chamoli #Cloudburst #viralvideo #Uttarakhand #FlashFlood #ValleyBridge #HeavyRain #बादलफटना #चमोली #बाढ़ #उत्तराखंड

Chamba, Chamba | Aug 10, 2026

MORE NEWS

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने 26 ग्राम पंचायतों के 2,030 लाभार्थियों के साथ किया संवाद

जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान में राज्य सरकार देश में बनी मिसाल

सुरेंद्र ठाकुर
चंबा (चुवाड़ी), 10 अगस्त 2026।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष आज विकासखंड भटियात के अंतर्गत जनजातीय भवन सिहुंता में बीपीएल परिवारों के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सर्वेक्षण के पहले से आठवें चरण के तहत चयनित लाभार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जरूरतमंद वर्गों के कल्याण पर विशेष फोकस

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब, बेसहारा एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण पर विशेष फोकस रखा है। उन्होंने निराश्रित बच्चों के लिए संचालित सुख-आश्रय योजना तथा आपदा राहत मैनुअल में बदलाव कर आपदा प्रभावित लोगों को उपलब्ध करवाई गई आर्थिक सहायता को मानवीय सरोकारों से जुड़े ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि बीपीएल श्रेणी में पात्र परिवारों के चयन के लिए सरकार द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है। सरकार का उद्देश्य है कि वास्तविक एवं पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिले और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

26 पंचायतों के 2,030 लाभार्थियों से संवाद

विधानसभा अध्यक्ष ने विकासखंड भटियात की 26 ग्राम पंचायतों के लगभग 2,030 लाभार्थियों के साथ दो चरणों में संवाद किया।

पहले चरण में ग्राम पंचायत छलाडा, सिहुंता, गरनोटा, मोतला, वलाणा, काथला, धुलारा, थुलेल, कामला, रजेंन गोला, हटली और ककरोटी के लाभार्थी शामिल रहे।

दूसरे चरण में कढेठ, बिन्ना, समोट, जसूर, खरगट, सुरपारा, धारून, टिकरी, टुंडी, खानोरा, मोर्थू, जोलना और मनहुता ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने भाग लिया।

संवाद के दौरान पेंशन मामलों में ई-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का पंचायत स्तर पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने तहसील कल्याण अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

आवास से संबंधित मामलों पर उन्होंने पात्र परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम से पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।

खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन में विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस अवसर पर राज्य वन निगम के सदस्य निदेशक मंडल चेला कृष्ण चंद, जिला परिषद सदस्य कुसुम लता, पंचायत समिति सदस्य रश्मि देवी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भटियात विकासखंड में 5,517 बीपीएल परिवार

उल्लेखनीय है कि विकासखंड भटियात के अंतर्गत कुल 71 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें से 11 ग्राम पंचायतें विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अंतर्गत भी आती हैं। विकासखंड भटियात में बीपीएल परिवारों की कुल संख्या 5,517 है।

#कुलदीपसिंहपठानिया #भटियात #चंबा #बीपीएल #बीपीएलपरिवार #सामाजिकसुरक्षा #सामाजिककल्याण #कल्याणकारीयोजनाएं #सुखआश्रययोजना #मुख्यमंत्रीआवासयोजना #ईकेवाईसी #ग्रामीणविकास #पंचायतीराज #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसरकार #सुक्खूसरकार #पात्रलाभार्थी #जनकल्याण #विकासखंडभटियात

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष ने 26 ग्राम पंचायतों के 2,030 लाभार्थियों के साथ किया संवाद जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान में राज्य सरकार देश में बनी मिसाल सुरेंद्र ठाकुर चंबा (चुवाड़ी), 10 अगस्त 2026। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं। विधानसभा अध्यक्ष आज विकासखंड भटियात के अंतर्गत जनजातीय भवन सिहुंता में बीपीएल परिवारों के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सर्वेक्षण के पहले से आठवें चरण के तहत चयनित लाभार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जरूरतमंद वर्गों के कल्याण पर विशेष फोकस कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब, बेसहारा एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण पर विशेष फोकस रखा है। उन्होंने निराश्रित बच्चों के लिए संचालित सुख-आश्रय योजना तथा आपदा राहत मैनुअल में बदलाव कर आपदा प्रभावित लोगों को उपलब्ध करवाई गई आर्थिक सहायता को मानवीय सरोकारों से जुड़े ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि बीपीएल श्रेणी में पात्र परिवारों के चयन के लिए सरकार द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है। सरकार का उद्देश्य है कि वास्तविक एवं पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिले और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। 26 पंचायतों के 2,030 लाभार्थियों से संवाद विधानसभा अध्यक्ष ने विकासखंड भटियात की 26 ग्राम पंचायतों के लगभग 2,030 लाभार्थियों के साथ दो चरणों में संवाद किया। पहले चरण में ग्राम पंचायत छलाडा, सिहुंता, गरनोटा, मोतला, वलाणा, काथला, धुलारा, थुलेल, कामला, रजेंन गोला, हटली और ककरोटी के लाभार्थी शामिल रहे। दूसरे चरण में कढेठ, बिन्ना, समोट, जसूर, खरगट, सुरपारा, धारून, टिकरी, टुंडी, खानोरा, मोर्थू, जोलना और मनहुता ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने भाग लिया। संवाद के दौरान पेंशन मामलों में ई-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का पंचायत स्तर पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने तहसील कल्याण अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। आवास से संबंधित मामलों पर उन्होंने पात्र परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम से पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन में विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर राज्य वन निगम के सदस्य निदेशक मंडल चेला कृष्ण चंद, जिला परिषद सदस्य कुसुम लता, पंचायत समिति सदस्य रश्मि देवी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। भटियात विकासखंड में 5,517 बीपीएल परिवार उल्लेखनीय है कि विकासखंड भटियात के अंतर्गत कुल 71 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें से 11 ग्राम पंचायतें विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अंतर्गत भी आती हैं। विकासखंड भटियात में बीपीएल परिवारों की कुल संख्या 5,517 है। #कुलदीपसिंहपठानिया #भटियात #चंबा #बीपीएल #बीपीएलपरिवार #सामाजिकसुरक्षा #सामाजिककल्याण #कल्याणकारीयोजनाएं #सुखआश्रययोजना #मुख्यमंत्रीआवासयोजना #ईकेवाईसी #ग्रामीणविकास #पंचायतीराज #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसरकार #सुक्खूसरकार #पात्रलाभार्थी #जनकल्याण #विकासखंडभटियात

Chamba, Chamba | Aug 10, 2026

उफनती नदी में बहा वैली ब्रिज, चमोली में बादल फटने के बाद खौफनाक तस्वीरें बादल फटने के बाद उफनती नदी ने मचाई तबाही, वैली ब्रिज बहने से इलाके में दहशत का माहौल। #Chamoli #Cloudburst #viralvideo #Uttarakhand #FlashFlood #ValleyBridge #HeavyRain #बादलफटना #चमोली #बाढ़ #उत्तराखंड - Chamba News