पट्टी: सरसतपुर गांव में पंपिंग सेट का ताला तोड़कर इंजन का पंखा और कृषि उपकरण चोरी, दी गई तहरीर
सरसतपुर गांव निवासी सूबेदार सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में उन्होंने सिंचाई के लिए पंपिंग सेट लगा रखा है। बीती रात चोर पंपिंग सेट के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इंजन का पंख खोल लिया। पंपिंग सेट के अंदर रखा फावड़ा, दराती समेत अन्य कृषि उपकरण उठा ले गए। पीड़ित कृषक में थाने पर शिकायत की है।