बैरसिया: फर्जी आईएएस बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, सुरक्षा टीम ने पकड़कर परिजनों को सौंपा
Berasia, Bhopal | Feb 14, 2026 भोपाल में एक युवक फर्जी आईएएस बनकर मंत्रालय पहुंच गया। इतना ही नहीं युवक ने खुद के ट्रांसफर की भी बात कर ली, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव को उसकी बातों से शक हो गया और उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान योगेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई। मंत्रालय की सुरक्षा टीम ने योगेंद्र सिंह चौहान को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।