बैरसिया: भोपाल में कल जुटेंगे प्रदेश के सभी जिलों के आला अफसर, डिजिटल जनगणना के लिए बनेगा बड़ा प्लान
Berasia, Bhopal | Feb 12, 2026 भोपाल में कल जुटेंगे प्रदेश के सभी जिलो के आला अफसर, डिजिटल जनगणना के लिए बनेगा बड़ा प्लान। भोपाल में शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम गतिविधि देखने को मिलेगी। प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, 12 संभागों के आयुक्त और 16 नगर निगम आयुक्त एक मंच पर जुटेंगे। यह बैठक आगामी जनगणना की तैयारियों को बेहतर ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।