बैरसिया: लोकभवन में राज्यपाल ने रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा के पदाधिकारियों से की चर्चा
Berasia, Bhopal | Feb 13, 2026 भोपाल स्थित लोकभावन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन में रेडक्रॉस के मध्यप्रदेश शाखा की नवगठित प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे इस अवसर पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मरीजों के इलाज, जरूरी जाँच और व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाये। मरीजों की देखभाल से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ हमेशा पुख्ता रखें।