बैरसिया: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विधायक विष्णु खत्री ने दी श्रद्धांजलि
Berasia, Bhopal | Feb 12, 2026 भोपाल के बैरसिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर विधायक विष्णु खत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे इस अवसर पर बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के मार्गदर्शक और भारतीय चिंतन के महान पुरोधा पंडित जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।