हमीरपुर: मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
आज अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार की परेड, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। साप्ताहिक मंगलवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया व अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी।क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर शस्त्रागार का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।