आठनेर-बैतूल रोड पर हादसा, डिवाइडर से टकराई बलेनो कार
आठनेर-बैतूल मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने डिवाइडरों पर रेडियम और संकेतक नहीं होने को लेकर नगर परिषद और जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में बिना रिफ्लेक्टर वाले डिवाइडर हादसों का कारण बन रहे हैं।
⚠️ बड़ी जनहानि से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग।
📍 आठनेर | बैतूल
#Aathner #Betul #RoadAccident #AathnerBetulRoad #RoadSafety BetulNews AathnerNews ApnaEpaper
Betul, Betul | Aug 20, 2026