थाना ककोड के कस्बे से सम्बन्धित एक वीडियों संज्ञान में आया है। जांच करने पर यह जानकारी हुई कि कल पुलिस गश्त के दौरान तीन संदिग्ध नवयुवक पकडे गये थे। उनके पास से चोरी करने के उपकरण मिले थे। गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कस्बे के ही एक निर्माणाधीन घर से तार चोरी कर कस्बे के ही एक व्यापारी को बैचा हैं, अग्रिम पूछताछ व कार्यवाही हेतु पुलिस उस व्यापारी के पास गयी, लेकिन तभी वहां पर अन्य उग्र व्यापारियों द्वारा काफी विरोध किया गया। अपनी सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मी ने पिस्टल निकाल लिया घटना के सम्बन्ध में सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय की बाइट ।