थाना सिकन्द्राबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि सिकन्द्राबाद से चोला की ओर जाने वाली रोड पर एक बन्द पडी फैक्ट्री के पास में बह रहे नाले मे एक युवक का शव मिला हैं। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान विपिन नामक युवक के रुप में हुई हैं जो सलेमपुर कायस्थ का रहने वाला हैं। कल ही थाना सिकन्द्राबाद पर इस सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, पुलिस द्वारा उसकी जांच पडताल की जा रही थी । जो जानकारी मिली हैं उसके अनुसार परसो शाम के समय मृतक अपनी दोनो बहनो व गांव की ही कुछ अन्य महिलाओं को फैक्ट्री में छोडने गये थे, मृतक रोज ऐसा करता था, उन्हें छोडने के बाद मृतक घर वापस नही आया । किसी रंजिश से परिवार बहुत आश्वस्त नही हो पा रहा हैं। एक व्यक्ति से कुछ दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। उसपर शक जाहिर किया गया हैं। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। इस घटना के सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यावाही की जा रही हैं।
इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह की बाइट
#UPPolice
#BulandshahrPolice