शाहबाद: नगर पालिका ने बजरिया में 94 बंदर पकड़े, जिन्हें गोला गोकर्णनाथ के जंगलों में छोड़ा गया
नगर पालिका परिषद द्वारा बंदरों को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बजरिया मोहल्ले में जाल लगाकर 94 बंदरों को पकड़ा गया जिन्हें गोला गोकर्णनाथ के जंगलों में छोड़ा गया। पिछले 20 दिनों से मथुरा से आई हुई बंदरों को पकड़ने वाली टीम बंदर पकड़ने का कार्य कर रही है।