लखीमपुर: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली, छात्राओं ने दिखाया हुनर और संवेदनशीलता
दीपावली के पर्व पर खुशियां बांटने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अनूठी पहल सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आज शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे की है। विद्यालय परिसर के बाहर छात्राओं ने आकर्षक स्टॉल लगाकर अपने हाथों से तैयार किए मिट्टी के दिए मटकिया और पूजा पाठ पर इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रीप्रदर्शित की।