लाडनूं: लाडनूं में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा संस्थानों व लैबों का किया औचक निरीक्षण, दस्तावेजों की की जांच
Ladnu, Nagaur | Aug 5, 2024 लाडनूं में संचालित हो रही चिकित्सा संस्थानों व लैबों की स्वास्थ्य विभाग की और से सोमवार को औचक निरीक्षण करते हुए जांच की गई। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों व लैबों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। वहीं कई चिकित्सा संस्थानों व लैबो के दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।