लाडनूं: बाकलिया के निकट मेघा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप,तीन जने हुए गंभीर रूप से घायल
Ladnu, Nagaur | Aug 4, 2024 लाडनूं के बाकलिया के निकट मेघा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलट जाने से पिकअप में सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को निजी वाहन की सहायता से लाडनूं अस्पताल लाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं पुलिस भी मौके पर पहुंची।