आरोन: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम हुआ घोषित, 11 सितंबर को होगा मतदान
Aron, Guna | Aug 14, 2024 गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले की आरोन बमोरी और गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत में पंच और सरपंच का उप निर्वाचन होना है। 21 अगस्त से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। 11 सितंबर को मतदान होगा। 15 सितंबर को अंतिम परिणाम जारी होंगे।