घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चोपना क्षेत्र के कोलिया गांव में बंगाली समाज ने भव्य महानाम संकीर्तन का आयोजन किया
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के चोपना अंतर्गत ग्राम कोलिया में बंगाली समाज के तत्वावधान में भव्य महानाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बंगाली समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।