पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस के घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद के घर में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में चारों ओर धुआं भर गया। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना रोड नबंर-17 कृष्णा नगर की है।