मड़िहान: राजगढ़ विकासखंड के धौरहा गांव में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने क्षेत्रीय भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं
बुधवार की दोपहर 2:00 मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल राजगढ़ के धौरहा गांव में भ्रमण के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने लगे। जिसमें गांव की गरीब महिलाओं ने गांव के कोटेदार के खिलाफ राशन घटतौली की शिकायत की। और महिलाओं ने कहा कि हम लोगों का अंगूठा कोटेदार द्वारा लगवा लिया जाता है और राशन नहीं दिया जाता। कुछ महिलाओं को काफी कम मात्रा में राशन दिया जात है।