मड़िहान: राजगढ़ थाने के धूरकर गांव में शराब पीने के लिए पैसा न देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को पेचकस से वार कर उतारा मौत के घाट
मंगलवार की रात 8:30 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में शराब पीने के लिए पैसा न देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को पेचकस से सिर में वार मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है बास बेचा गया था पैसा राजेश पाल के पास था। राजू पाल शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। नहीं देने पर बड़े भाई राजू पाल ने सो रहे राजेश पाल पर पेचकस से वार कर मौत के घाट उतार दिया।