मड़िहान: संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में अराजक तत्वों द्वारा लगाई गई आग से 5 दुकानें जली, लोगों ने सड़क को किया जाम
बताते चले कि संत नगर थाना क्षेत्र की दीपनगर चौराहे पर बीती देर रात अराजक तत्वों ने एक दुकान में आग लगा दी जिसकी वजह से पास की चार दुकाने और चपेट में आ गई जिनमें कुल पांच दुकानें जलकर राख हो गई 50 लाख से लेकर 60 लाख तक का नुकसान बताया जा रहा है मंगलवार की सुबह 9:00 बजे दुकानदारों ने सड़क जाम किया मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।