मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के अपर खजूरी बांध में स्नान करने गई 12 वर्षीय बालिका की डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे अपने दर्जनों सहेलियों के साथ लालापुर के बब्बू कोल की 12 वर्षीय पुत्री काजल अपर खजूरी बांध में स्नान करने गई। जहां गहरे पानी में चले जाने से डूब गई।साथ की लड़कियों ने निकालने का बहुत प्रयास किया तब तक डूब चुकी थी। हालांकि सभी ने प्रयास कर सव को खोज कर बाहर निकाल लिया। मड़िहान अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।