मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शराबी पति ने पत्नी को पत्थर से मारकर ली जान, पति फरार, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले कि मंगलवार की रात 1:30 बजे पति तोलन कोल अपनी पत्नी 30 वर्षीय रेखा को शराब के नशे में पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली। सुबह जब बच्चे जागे तो पता चला कि पिता ने मम्मी को पत्थर से मार कर भाग गया है। मृतक रेखा के सिर में कई जगह चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।